भरथना के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश पोरवाल के पिता का आकास्मिक निधन

भरथना। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश पोरवाल के पिता तथा जनरल मर्चेंट एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी आशाराम पोरवाल का लंबी बीमारी के बाद आकास्मिक निधन हो गया। उन्होंनेआज देर शाम 79 वर्ष की उम्र में नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। करीब एक माह पूर्व गंभीर बीमारी के चलते नोयडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

परिजनों के अनुसार आशाराम पोरवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक उनकी दोनों किडनी खराब होने के कारण उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कस्बे के व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार 10 जून को सुबह करीब 10 बजे भरथना-बिधूना मार्ग स्थित सती मंदिर पर किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अरुण दुबे, संजय शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, विजेंद्र तिमोरी, नवनीत कुमार, संदीप पाल, नितिन दीक्षित समेत अनेक पत्रकार, व्यापारी और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!